ठाकुरजी मंदिर में मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन, दोषियों को फांसी की मांग

सूरजगढ़, 2 मई 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों की हत्या की घटना से आहत अमरसिंहपुरा के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया। आज शाम को ठाकुरजी मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर मोमबत्तियां जलाईं और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाए, जिसमें फांसी की सजा की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Advertisement's
Advertisement’s

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा युवा नेता कुलदीप सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेश सिंह, जितेश तुन्दवाल, मोहित, सत्यम, रविंद्र सिंह, मुरारी लाल, देवेंद्र सिंह सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!