चीन: मंगलवार, 29 अप्रैल को चीन के उत्तर-पूर्वी लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग शहर में स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भयंकर आग लग गई। दोपहर करीब 12:25 बजे लगी इस आग में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर पहुंचे राहत दल को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

Advertisement's
Advertisement’s

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट की खिड़कियों और दरवाजों से आग की भयंकर लपटें निकल रही हैं। कई लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है।

घायलों का इलाज और राष्ट्रपति का निर्देश

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। इस घटना के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में कोई कसर न छोड़ी जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जाए।

आग लगने का कारण अब भी अज्ञात

इस दुखद घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन और फायर सेफ्टी विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य कारण से लगी थी।

Advertisement's
Advertisement’s

चीन में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं

यह घटना इस महीने चीन में आग की दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 9 अप्रैल को हेबई प्रांत के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई थी। इस प्रकार की लगातार हो रही दुर्घटनाएं चीन में फायर सेफ्टी नियमों और उनके पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!