सूरजगढ़, 29 अप्रैल 2025: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्यालू खुर्द गांव में जमीन विवाद के चलते हुई हिंसक झड़प में एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान 59 वर्षीय संतोष देवी के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान महिला को सिर पर रॉड से मारा गया।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्यालू खुर्द निवासी निहाल सिंह अपने चार भाईयों में से एक हैं। सबसे बड़े भाई रघुवीर सिंह वर्षों पहले गांव छोड़ चुके हैं और खीचड़ों का बास में जाकर बस गए थे। जबकि दो अन्य भाई—महेंद्र सिंह और दाताराम—अब भी गांव में रहते हैं। खास बात ये कि चारों भाईयों की शादियाँ भी आपस में सगी बहनों से हुई थीं।

निहाल सिंह की कोई संतान नहीं थी, इसी कारण उन्होंने अपने हिस्से की जमीन हाल‌ ही में बिशनपुरा निवासी किसी व्यक्ति को बेच दी थी। इसी जमीन को लेकर उनके भाईयों महेंद्र और दाताराम के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, झगड़े के दौरान दाताराम ने संतोष देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि विवाद के दौरान हमलावर पक्ष की ओर से किसी ने पिस्टल भी लहराई थी, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

Advertisement's
Advertisement’s

घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूरजगढ़ थाने में महेंद्र सिंह और उसकी पत्नी सुशीला, दाताराम और उसकी पत्नी इंद्रा और महेंद्र के बेटे पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!