चिड़ावा में जलदाय विभाग की लापरवाही, वार्ड 16 व 17 में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप, गोवंशों के झगड़े में टूटी पाइपलाइन, विभाग ने नहीं ली सुध

चिड़ावा, 27 अप्रैल 2025: चिड़ावा के वार्ड नंबर 16 और 17 के निवासी पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने से परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले अरडावतिया मोहल्ले में स्थित बोरवेल की पाइपलाइन दो गोवंशों के आपस में झगड़ने के दौरान टक्कर लगने से टूट गई थी।

Advertisement's
Advertisement’s

वार्डवासियों ने तत्काल इसकी सूचना जलदाय विभाग को दी थी, लेकिन विभाग द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, वार्ड के निवासियों को पिछले तीन दिनों से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

पानी की सप्लाई बहाल करने के लिए जब विभाग की ओर से कोई पहल नहीं हुई, तो वार्ड के लोग स्वयं आगे आए। वार्ड वासी मिलकर प्लास्टिक की ट्यूब बांधकर अस्थायी रूप से पानी की सप्लाई को सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

इस घटना से जलदाय विभाग की उदासीनता एक बार फिर उजागर हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वार्डवासियों का कहना है कि आवश्यक सूचना देने के बावजूद विभाग ने इतनी देरी दिखाई, जिससे उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासी विभाग से जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!