Friday, April 25, 2025
Homeपिलानीपिलानी आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कहा जल्दी मिलेगा शेखावाटी को नहर का...

पिलानी आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कहा जल्दी मिलेगा शेखावाटी को नहर का पानी, जनसभा के बाद टास्क फोर्स की मीटिंग में शामिल हुए

पिलानी, 20 अप्रैल 2025: जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम 4 बजे पिलानी पहुंचे जहां उन्होंने उत्सव मैदान पर एक सभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे बाद पिलानी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ पीएचईडी मंत्री सुरेश रावत, स्वायत्त शासन व नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना भी पिलानी पहुंचे।

Advertisement's
Advertisement’s

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों से नहर के पानी के लिए तरस रहे शेखावाटी क्षेत्र के लिए हरियाणा सरकार के साथ एमओयू किया गया है, और शीघ्र ही इस योजना को धरातल पर लाने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की टास्क फोर्स काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि नहर के लिए जो समझौता 1994 में हुआ था, उसे 40 साल बाद भी लागू नहीं किया गया क्योंकि इस पर कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ राजनीति ही की, काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के पानी, बिजली, रोजगार और उद्योग के मुद्दों पर राज्य की 8 करोड़ जनता के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार के साथ एमओयू के बाद वहां हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में लिखा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो राजस्थान के साथ हुए इस समझौते को रद्द कर देंगे। यह कांग्रेस की कथनी और करनी के फर्क को दिखाता है।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि मैं आलू से सोना तो नहीं बना सकता, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि हमारे किसान भाईयों को नहर का पानी मिल जाए तो वो जमीन से सोना जरूर उपजा सकते हैं। उन्होंने अपने भाषण में घोषणा करते हुए बताया कि जिले में पानी के लिए पूर्व में स्वीकृत 27.80 करोड़ रुपए के बजट को बढ़ा कर अब 35.70 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

भाजपा नेता राजेश दहिया ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पानी नहीं है। पानी अब सिर्फ हमारी आंखों में ही बचा है। राजेश दहिया ने पिलानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी उपलब्ध करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, पवन मावंडिया, पिलानी प्रधान बिरमा देवी, चिड़ावा प्रधान रोहिताश्व धांगड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, पिलानी मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत, चिड़ावा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, मंड्रेला मंडल अध्यक्ष ओम सोनी, मुरली मनोहर शर्मा, निशांत पापटान, नीतिका थालोर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

मुख्यमंत्री तय समय से 3 घंटे विलम्ब से पिलानी पहुंचे। सभास्थल पहुंचने पिलानी विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 ब्लॉक कार्यकारिणीयों की ओर से मुख्यमंत्री को 51 किलो की माला व राजस्थानी साफा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र मिश्रा और कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया।

सभा के बाद मुख्यमंत्री सीएसआईआर-सीरी पहुंचे जहां वे यमुना जल समझौते के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक ली। बाद में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गए। पहले उनका पिलानी में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया और कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पिलानी से रवाना हो गए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!