शेखावाटी फोर्ट होटल में अवैध जुआ अड्डे पर सूरजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5.45 लाख रुपये नकद बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

सूरजगढ़, 11 अप्रैल 2025: झुंझुनूं जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्बे के प्रतिष्ठित शेखावाटी फोर्ट होटल में अवैध जुए की सूचना पर पुलिस ने छापा मारते हुए 5 लाख 45 हजार 430 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement's

मुखबिर की सूचना पर गुप्त कार्रवाई

थानाधिकारी हेमराज मीणा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सूरजगढ़ कस्बे स्थित शेखावाटी फोर्ट होटल में लंबे समय से अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तत्काल होटल पर छापा मारा।

जुए की महफिल में रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

पुलिस के छापे के दौरान होटल में नौ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए। सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 5,45,430 रुपये नकद, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए चार आरोपी शामिल हैं —

  • विनोद
  • जयभगवान
  • रवि
  • बलवान सिंह

वहीं राजस्थान के कोटपुतली जिले से

  • रमेश
  • भवनेश
    और चूरू जिले से
  • नरेश कुमार उर्फ बिल्लू
    को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई की सराहना

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक ने सूरजगढ़ थाना पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!