चिड़ावा: विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित, भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

चिड़ावा, 11 अप्रैल 2025: शहर में शुक्रवार शाम सूरजगढ़ रोड़ स्थित मधुसुदन मैरिज गार्डन में विप्र फाउंडेशन की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की फोटो पर माल्यार्पण के साथ किया गया। विप्र फाउंडेशन चिड़ावा तहसील के नवनियुक्त अध्यक्ष व पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया।

विप्र फाउंडेशन की चिड़ावा तहसील ईकाई घोषित होने के बाद यह पहली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

कार्यकारिणी के अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा व संरक्षक सुभाष शर्मा, सुशील शर्मा, राधेश्याम शर्मा डुमोली, राधेश्याम शर्मा सुखाडिया, विजय कुमार शर्मा, शुभराम शर्मा, अनिरुद्ध तामडायत, विनोद शर्मा ओजटू वाले सहित अन्य वक्ताओं ने फाउंडेशन के उद्देश्यों, आगामी रणनीतियों व कार्यकर्मों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन कवि नगेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

Advertisement's

Advertisement’s

बैठक में सुंदर लाल शर्मा, राजेश नातवाल, देवेन्द्र चोटिया, सुनील शर्मा, शिव कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, अभिषेक महमिया, विशाल महमिया, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, रवि शर्मा, संजय कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार, दीपक कौशिक, मदनलाल शर्मा, अभिषेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!