सूरजगढ़ में पुलिस की छापामार कार्रवाई, लाखों का जुआ पकड़ा, 6 जुआरी गिरफ्तार

सूरजगढ़, 11 अप्रैल 2025: सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 17 स्थित एक होटल में गुरुवार देर शाम पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नकदी भी जब्त की है। कार्रवाई चिड़ावा सीओ विकास धींधवाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा और पिलानी सीआई रणजीत सिंह सेवदा भी शामिल रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कस्बे के एक होटल में ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Advertisement's

Advertisement’s

पुलिस ने जुआरियों से लाखों रुपये की नकदी जब्त कर ली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी कुछ देर में सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!