पिलानी रोड पर भगीनिया जोहड़ के पास हुआ हादसा, पिकअप की टक्कर से ऊंट गाड़ा पलटा, बुजुर्ग घायल

चिड़ावा, 11 अप्रैल 2025: पिलानी रोड पर शुक्रवार सुबह भगीनिया जोहड़ के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऊंट गाड़ा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऊंट गाड़े पर सवार 60 वर्षीय राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं ऊंट को भी चोटें आई हैं। घायल राजपाल को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement's

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के वार्ड संख्या 32 निवासी राजपाल ऊंट गाड़े के माध्यम से पिलानी रोड पर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप वाहन ने गाड़े को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंट गाड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया और उस पर सवार राजपाल नीचे गिरकर घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चालक मनेंद्र और नर्सिंग स्टाफ सतीश कुमार ने घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, राजपाल की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Advertisement's
Advertisement’s

वहीं, हादसे में पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि पिकअप चालक को कोई चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!