Sunday, June 22, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: वार्ड नंबर 16 में सार्वजनिक बोरवेल की केबल काट ले गए...

चिड़ावा: वार्ड नंबर 16 में सार्वजनिक बोरवेल की केबल काट ले गए चोर

चिड़ावा, 7 अप्रैल 2025: शहर व आसपास के इलाकों में बोरवेल की केबल काट कर चुरा ले जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

एसा ही एक मामला आज संज्ञान में आया जब शहर के वार्ड नंबर 16 में अरडावतिया मौहल्ला, होली चौक पर स्थित सार्वजनिक बोरवेल की केबल भी चुरा ली गई।

Advertisement's
Advertisement’s

जानकारी के अनुसार वार्ड के निवासी संदीप सैनी हमेशा की तरह आज सुबह सात बजे पानी सप्लाई के लिए बोरवेल चलाने पहुंचे थे, मोटर का स्विच ऑन करने पर जब वह नहीं चली तो पता चला कि केबल काट कर चुरा ली गई है।

चुराई गई केबल करीब 20 फ़ीट की बताई जा रही है। बोरवेल में काम आने वाली केबल में भरपूर मात्रा में तांबा रहता है। इस तांबे के लालच में चोर सार्वजनिक व निजी बोरवेलों की केबल चुरा रहे हैं।

वार्ड के लोगों ने बताया कि प्रशासन अगर चाहे तो इस चोरी का खुलासा आसानी से कर सकता है। वार्ड 16 का यह बोरवेल जहां स्थित है उस जगह के आसपास कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

पिछले दिनों बावलिया बाबा समाधी स्थल के पास स्थित नंदी गौशाला के बोरवेल की केबल भी चोरों द्वारा चुरा ली गई थी। इस चोरी के खुलासे से शहर के अन्य केबल चोरी के मामले भी सुलझ सकते हैं।

समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नही करवाई गई थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!