चिड़ावा में ‘द कलाम विजन’ कार्यक्रम में छात्रों ने प्रस्तुत किए वैज्ञानिक मॉडल, ISRO और NASA विशेषज्ञों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम

चिड़ावा, 6 अप्रैल 2025: रविवार को चिड़ावा के सोमरा मैरिज गार्डन में मिशन स्पेस एजुकेशन के तहत आयोजित ‘द कलाम विजन’ कार्यक्रम में विज्ञान और तकनीक की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस अवसर पर झुंझुनूं जिले के 25 राजकीय व निजी स्कूलों के छात्रों ने विज्ञान पर आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रदर्शनी में अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, ऊर्जा और पर्यावरण जैसे विषयों पर बनाए गए मॉडल सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से ISRO के वैज्ञानिक प्रोफेसर आर. आर. इलेंगांव और NASA स्पेस एजुकेटर निधि जैन मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों से उनके मॉडलों की बारीकी से जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं। विजेता स्कूलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

मंच संचालन दीपचंद लाखवान ने किया। कार्यक्रम में वर्षा सोमरा, राहुल गोस्वामी, प्रवेंद्र भास्कर, मनोज पचार, नरेंद्र गिरधर, विष्णु चौधरी, मनीष दहिया, श्रवण शर्मा, प्रदीप मान, विजेंद्र राव, कर्ण सिंह शेखावत, सज्जन गोदारा, निखिल शर्मा, कर्मवीर गोस्वामी, सुनील भड़िया, विक्रम पचार, आशु स्वामी, अशोक तंवर, भुनेश सैनी, जीतू झाझड़िया, देशराज सोमरा, महीपाल बैंसला, सत्यनारायण शर्मा, यशु भारद्वाज, सुरेश पायल, अमित ढाका सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!