Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीपिलानी में मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवसः नगर अध्यक्ष शेखावत...

पिलानी में मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवसः नगर अध्यक्ष शेखावत बोले- बीजेपी ही ऐसी पार्टी जिसमें साधारण कार्यकर्ता शीर्ष पदों तक पहुंच पाते हैं

पिलानी, 6 अप्रैल 2025: पिलानी में आज भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

Advertisement's
Advertisement’s

नगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने स्वयं के बूथ (संख्या 65) पर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है, जो कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता है। नगर अध्यक्ष शेखावत ने कहा कि, यह एकमात्र पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष तक बन सकता है और सभी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करता है।

पिलानी में स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्टी के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष का प्राथमिक सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाने का क्रम जारी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!