उदयपुरवाटी, 5 अप्रैल 2025: झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे स्थित सरकारी अस्पताल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल के महिला वार्ड का है, जिसमें एक युवक नशे की हालत में फर्श पर पड़ा दिखाई दे रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत है और वार्ड के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

इस वारदात से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नशे में धुत यह युवक महिला वार्ड तक कैसे पहुंचा, और इतनी बड़ी चूक अस्पताल स्टाफ की नजरों से कैसे बची।

वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं

समाचार झुंझुनू 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके व्यापक प्रसार ने स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि यदि यह वीडियो सही है तो यह अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही का प्रतीक है, और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रशासन से जवाब की मांग

लोगों ने मांग की है कि इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!