कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की सलाह
सूरजगढ़, 17 मार्च 2025: कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रवण कुमार के निवास स्थान पर किया गया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बलराम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक सक्रिय रहने की अपील की।

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की आवश्यकता
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव, कस्बों और शहरों तक जमीनी स्तर पर पार्टी के विचारों को पहुंचाने की आवश्यकता है।
प्रमुख नेताओं ने दिए संगठन को मजबूत करने के निर्देश
सम्मेलन को संबोधित करने वालों में सूरजगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, बुहाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव, बुहाना पंचायत समिति प्रधान हरिकृष्ण यादव, सूरजगढ़ नगर पालिका के पार्षद और कांग्रेस नेता महावीर प्रसाद सैनी, जयप्रकाश, पालीराम मुंशी, शिवरतन गुरु, बुहाना के पूर्व सरपंच रोहतास सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बलराम यादव ने सभी ब्लॉक, नगर और मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
नेताओं का गर्मजोशी से किया गया स्वागत
कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने बलराम यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया।

सम्मेलन में कई गणमान्य कार्यकर्ता रहे मौजूद
सम्मेलन में सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, जिला कांग्रेस महासचिव मानसिंह सहारण, सिंघाना नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीपी सैनी, सूरजगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, लोटिया सरपंच महावीर प्रसाद सिंगल, पार्षद प्रतिनिधि हरिसिंह बड़सीवाल, अजयपाल ठीचोली, राजेश जोशी, हितेश शर्मा, अरुण टेलर, दयानंद दिवाच, सिंघाना मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोडिया, रघुवीर मुरादपुर, रविकांत यादव, बाबूलाल बोकन, संजय योगी, बिल्लू सैनी, उरीका सरपंच बलवीर सिंह, बड़बर मंडल अध्यक्ष सियाराम यादव, बड़बर सरपंच विनोद मिश्रा, सतेंद्र यादव, उम्मीद सिंह, एडवोकेट हवासिंह चौहान, जाखोद सरपंच सुनील कुमार, नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल जैदिया, सुभाष मीणा, विनोद नायक, रवि मीणा, पिंटू भार्गव, महिपाल मीणा, रणजीत सैनी, कुलदीप डुमोली, विनोद मीना, रविंद्र दत्त, ककोड़ा सरपंच संदीप डेला, कुलौठ सरपंच रणवीर सिंह, जोगेंद्र कुमार कुहाड़वास, सरपंच महिपाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।