पिलानी में किसानों का विरोध प्रदर्शन, बीमा कंपनियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें, किसानों को मुआवजे की मांग

पिलानी, 17 मार्च 2025: भारी ओलावृष्टि से फसलें चौपट होने के बाद किसानों को अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर सोमवार को पिलानी तहसील कार्यालय में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लीखवा, हमीनपुर और आसपास के गांवों के किसानों ने बीमा कंपनियों और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की।

Advertisement's
Advertisement’s

बीमा कंपनियों की मनमानी से किसान नाराज

किसानों ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियां मुआवजे को लेकर टालमटोल कर रही हैं, जबकि उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विपदा के समय बीमा कंपनियां किसानों से दूरी बना रही हैं और सरकार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही। लीखवा ग्राम संघर्ष समिति और भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ओलावृष्टि से फसलें तबाह, आर्थिक संकट में किसान

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हाल ही में पिलानी और आसपास के इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि ने फसलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। गेहूं, चना और सरसों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रशासन से त्वरित राहत की मांग

किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे करवाने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ, लीखवा ग्राम संघर्ष समिति समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!