मंड्रेला में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, चाकू घोंपकर युवक की हत्या

मंड्रेला, 19 फरवरी 2025: पिलानी में एक शादी समारोह में खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement's
Advertisement’s

राजकुमार उर्फ राजू भार्गव नामक शख्स ने रमेश भार्गव पर चाकू से हमला किया। हमले में रमेश भार्गव गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह घटना कल देर रात को हुई। हमलावर और मृतक एक ही परिवार से हैं। मृतक दिल्ली में रहता था और शादी समारोह में मंड्रेला आया था।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजू भार्गव को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!