राजस्थान बजट 2025: 1.25 लाख नौकरियां, 150 यूनिट मुफ्त बिजली और 9 एक्सप्रेसवे की सौगात, वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की बड़े एलान

जयपुर, राजस्थान: राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की घोषणा की। बजट पेश होते ही विपक्षी विधायकों ने विरोध दर्ज कराया और सदन में हंगामा शुरू कर दिया।

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट के दौरान कहा, “हमारी सरकार ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और प्रदेश की विकास यात्रा को एक नई दिशा दी है। यह भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट है, जिसमें आमजन के हित में कई अहम योजनाएं प्रस्तुत की गई हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि राज्य में 9600 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने राम सेतु जल लिंक परियोजना को धरातल पर लाने की बात कही।

Advertisement's
Advertisement’s

युवाओं को रोजगार का अवसर

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने युवाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि अगले एक साल में सवा लाख सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, प्राइवेट सेक्टर में डेढ़ लाख लोगों को रोजगार दिलवाने का वादा किया।

वित्त मंत्री के प्रमुख एलान

  • ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता: 6000 मेगावाट से अधिक ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य।
  • संविदा कर्मचारियों के लिए पदों की घोषणा: 1050 संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
  • निःशुल्क सोलर प्लांट: 150 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान करने के लिए सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव।
  • रिंग रोड का निर्माण: 15 शहरों में रिंग रोड बनाने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
  • सड़क विकास: जयपुर, जोधपुर और कोटा की सेक्टर सड़कों के विकास के लिए 575 करोड़ रुपए का बजट।
  • बीआरटीएस कॉरिडोर का हटाना: बीआरटीएस कॉरिडोर को अनुपयोगी मानते हुए उसे हटाने का निर्णय लिया गया।

किसानों के लिए राहत

किसानों को राहत देते हुए उनकी लोन लिमिट को बढ़ाकर 3 लाख से 5 लाख रुपए कर दिया गया है, जिससे 4 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा।

Advertisement's
Advertisement’s

बुजुर्गों के लिए नई सुविधा

वित्त मंत्री ने बुजुर्गों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की। 70 साल से ऊपर के नागरिकों को निशुल्क दवाइयां घर पर डिलीवर की जाएंगी। इसके अलावा, 3500 करोड़ रुपए की लागत से निशुल्क स्वास्थ्य जांच योजना लागू की जाएगी।

जयपुर मेट्रो फेज-2

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के लिए बजट में 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस परियोजना का काम जल्द शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!