पिलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पिलानी: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिलानी थाना क्षेत्र से एक टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

14 जनवरी, 2025 को पिलानी थाना पुलिस ने सीएलआर चौक पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक टोपीदार बंदूक बरामद हुई।

आरोपी की पहचान रामपाल पुत्र अमीलाल, निवासी झाझडा, टोडा, भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में पुलिस की एक टीम शामिल थी, जिसका नेतृत्व थानाधिकारी नारायण सिंह ने किया। टीम में शीशराम, महावीर, धर्मवीर और प्रवीण शामिल थे। इस कार्रवाई में प्रवीण का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को बख्शेगी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!