परमहंस पीसीपी स्कूल में रक्तदान शिविर: 107 यूनिट रक्त एकत्रित, महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

चिड़ावा: चिड़ावा स्थित परमहंस पीसीपी स्कूल में स्वर्गीय योगेंद्र जांगिड़ की स्मृति में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डीएसएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक टीम के सहयोग से 107 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर का उद्घाटन बजावा सरपंच शारदा देवी, हवा सिंह यादव, संरक्षक बिरजू राम जांगिड़, दयानंद जाखोड़ा और सहनिदेशक मनोज जांगिड़ ने किया। अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सेवा का सबसे बड़ा वरदान बताया।

इस शिविर में महिलाओं ने विशेष रूप से उत्साह दिखाया और 23 महिलाओं ने रक्तदान किया। संस्था निदेशक विक्रम जांगिड़ और एकेडमिक हेड राकेश पालावत सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।

शिविर में मुकेश, नवीन जांगिड़, रितेश, मनदीप, सद्दाम, अनुज, सुनील, सुमित, गुरमीत सिंह, धर्मपाल, प्रमिला, पंकज जांगिड़, मनीष शर्मा, पंकज यादव, दीपक, छवि प्रकाश, इकराम, नीतू सिंह, सुमन और सुभाष बलोदा सहित स्कूल स्टाफ और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर के अंत में सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और बावलिया बाबा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!