सिंघाना में चाची ने भतीजे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, वीडियो वायरल

सिंघाना, 15 जनवरी 2025: झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक चाची ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना 12 जनवरी की है, लेकिन इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला गुस्से में कमरे से कुल्हाड़ी लेकर आती है और पीछे से अपने भतीजे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर देती है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जमीन पर पेड़ काटने को लेकर हुई थी। महिला के अनुसार पीड़ित युवक अनिल ने अपनी चाची द्रोपती देवी की जमीन पर बिना उनकी अनुमति के पेड़ कटवा दिए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर द्रोपती ने अनिल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

घायल युवक अनिल ने बताया कि वह अपनी चाची की देखभाल करता था और दवा देने के लिए उनके घर गया था। इसी दौरान यह घटना हुई।

सिंघाना थाना एएसआई सूबेसिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!