चिड़ावा के संस्कृत विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

झुंझुनू: चिड़ावा स्थित सेठ सूर्यमल शिवप्रसाद राष्ट्रीय राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान और पूर्व छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शारदा अहलावत, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय चिड़ावा ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में ज्योतिर्मय लेडिज ग्रुप चिड़ावा की संतोष गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रुप की सभी सदस्य उपस्थित रहीं। सारस्वत अतिथि के रूप में सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ नागौर के जिला कोऑर्डिनेटर बलवीर शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विद्यालय में जल व्यवस्था हेतु वाटर कूलर और कैंटीन इन्वर्टर प्रदान करने वाले भामाशाह ललित भगेरिया और नरोत्तम मोदी तथा विद्यार्थियों को गर्म कपड़े, मिठाई वितरित करने वाले ज्योतिर्मय लेडिज ग्रुप की समस्त सदस्यों का संस्था द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुमेर सिंह ने अतिथियों और भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

कार्यक्रम में श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती अंजु, सुश्री चांदनी, सुभाष चंद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उर्मिला शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!