झुंझुनूं पुलिस का बड़ा अभियान: 102 अपराधी गिरफ्तार, 170 मामले दर्ज

झुंझुनू: झुंझुनूं पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि 15 जनवरी, 2025 को जिले के सभी थानों में एक साथ छापेमारी की गई। इस अभियान में पुलिस ने 67 टीमों का गठन किया जिसमें कुल 252 पुलिसकर्मी शामिल थे।

इस अभियान में पुलिस ने 391 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 170 मामलों में 102 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित अपराधी भी शामिल हैं।

अभियान का उद्देश्य

आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना
अपराधियों में भय पैदा करना
अपराधियों के गिरोहों को तोड़ना
भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करना
अपराधों की रोकथाम करना
पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यह अभियान इसी कड़ी की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को बख्शेगी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!