चिड़ावा, 11 जनवरी 2025: चिड़ावा में स्वामी विवेकानंद मित्र परिषद द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में परिषद की एक बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद विवेकानंद सर्किल स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शाम छह बजे से श्री कृष्ण पुस्तकालय में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि खेतड़ी के रामकृष्ण परमहंस मिशन के संत प्रशांतानंद महाराज होंगे। विभिन्न स्कूलों के छात्र देशभक्ति, राजस्थानी, हरियाणवी संस्कृति और स्वामी विवेकानंद से जुड़े गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत करेंगे। सिलाई प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं में फैलाना और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज विवेकानन्द चौक में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें परिषद के संरक्षक जयराम स्वामी, अध्यक्ष रोहिताश्व महला, राजेंद्र शर्मा राजू, महेश शर्मा धन्ना, सुनील छिप्पी, हबीब खान, संजय दाधीच, पवन टेलर लाला, मनोज मान, रमेश कोतवाल, सुरेश डालमिया, संदीप फतेहपुरिया, प्रदीप सोनी, रवि भारतीय और अन्य सदस्य शामिल हुए।