पिलानी में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन कल

पिलानी, 11 जनवरी 2025: बिरला सार्वजनिक अस्पताल और केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिक्स इंजिनियरिंग अनुसंधान संस्थान पिलानी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 12 जनवरी को एक विशाल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर का लाभ सिर्फ सीरी पिलानी के कर्मचारियों, उनके परिजनों, पेंशनरों और उनके परिजनों को मिलेगा। शिविर सीरी डिस्पेंसरी सीरी कैम्पस पिलानी में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर में डॉ. राकेश सैनी और डॉ. अनिता सैनी विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए फिजियोथेरेपी उपचार प्रदान करेंगे।

शिविर में कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन का दर्द, घुटनों का दर्द, एड़ी का दर्द, जोड़ों का दर्द, कोहनी का दर्द, हाथ और कलाई में दर्द/सूजन/जलन, गठिया, बाय रिंगण, बाया/कुल्ले की नस दबना, लकवा, कंधों का जाम होना, मुंह का लकवा, खेल कूद के दौरान चोट, ऑपरेशन के बाद फिजियोथेरेपी, माँसपेशियों में दर्द व खिंचाव, लिंगामेट इन्जरी, बच्चों में जन्मजात विकलांगता, रीढ़ की हड्डी का खिसकना या नस का दबाव, हाथ पैरों में कंपकपी, बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकार, मुंह की नसों का दर्द, जलन, सिर व रीढ़ की हड्डी की चोट के बाद लकवा, माँसपेशियों की बीमारियां, दर्द खिंचाव व कमजोरियाँ, डायबिटीज व अन्य रोगों से कंधों का जाम होना, हाथ-पैरों व पिंडलियों में बॉयटे/दर्द झनझनाहट, प्लास्टिक सर्जरी व जलने के बाद फिजियोथेरेपी, फेक्चर के बाद जोड़ों में अकड़न या जाम होना (मूवमेंट न आना) आदि शामिल हैं।

One thought on “पिलानी में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन कल

  • JeeleSingh Kulhari

    सीरी वालों को तो वैसे ही बहुत पैसे मिलते है सरकार की तरफ से, किसी गरीब के लिए लगाया होता तो अच्छा होता।

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!