Tuesday, March 10, 2026
Homeदेशदेवास में फ्रीज में मिला महिला का शव: पुलिस ने आरोपी को...

देवास में फ्रीज में मिला महिला का शव: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास, मध्य प्रदेश: देवास जिले के वृंदावन धाम कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव फ्रीज में मिला है। यह चौंकाने वाली घटना तब उजागर हुई जब घर में दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या दस महीने पहले की गई थी।

पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे महिला और आरोपी

महिला की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रूप में हुई है। वह संजय पाटीदार के साथ पिछले पांच वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों ने जून 2023 से देवास बाईपास स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी में इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रहना शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, पिंकी संजय पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर संजय ने अपने दोस्त विनोद दवे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Advertisement's
Advertisement’s

कमरे के ताले तोड़ने पर सामने आया शव

संजय ने जून 2023 में मकान खाली कर दिया था, लेकिन मास्टर बेडरूम और स्टडी रूम को ताले में बंद रखा। बाद में मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बलवीर सिंह को घर किराये पर दे दिया। लंबे समय तक संजय द्वारा कमरे खाली न करने पर बलवीर ने मकान मालिक की अनुमति से गुरुवार को ताले तोड़े। कमरे में फ्रीज में शव मिलने के बाद बलवीर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

देवास में फ्रीज में मिला महिला का शव: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बदबू न आए इसलिए ऑन रखा था फ्रीज का स्विच

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार, आरोपी संजय ने हत्या के बाद शव को फ्रीज में रखा और तापमान को न्यूनतम स्तर पर सेट कर दिया ताकि शव खराब न हो। फ्रीज के बाहर कपड़ा बांधने और ऊपर अन्य सामान रखने के साथ ही उसने फ्रीज का स्विच चालू रखा था, जिससे बदबू बाहर न आ सके। शव जमे होने के कारण अब तक सड़न नहीं हुई थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!