लॉस एंजेलिस में आग का कहर: हजारों इमारतें जलकर राख, 11 लोगों की मौत

लॉस एंजेलिस, अमेरिका: फैशन की चकाचौंध और फिल्मी दुनिया के लिए मशहूर लॉस एंजेलिस शहर के पास के जंगलों में लगी भयानक आग चौथे दिन भी बेकाबू है। इस विनाशकारी अग्निकांड ने शहर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। मंगलवार सुबह लगी इस आग के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,80,000 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

शूष्क मौसम आग नियंत्रण प्रयासों को कर रहा क्षतिग

इस भयावह त्रासदी को कैलिफोर्निया की सबसे बड़ी आग में से एक माना जा रहा है। पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी इस आग ने धीरे-धीरे मालिबू और सांता मोनिका तक अपने पांव पसार लिए हैं। आग को हॉलीवुड पहाड़ियों तक पहुंचने से रोकने में प्रशासन को सफलता मिली है, लेकिन अन्य इलाकों में तेज हवाएं और शुष्क मौसम आग को और भड़काने में बाधक बने हुए हैं। अब तक यह आग 36 हजार एकड़ (56 वर्ग मील) से ज्यादा क्षेत्र में फैल चुकी है।

लॉस एंजेलिस काउंटी में खेतरनाक हानि

लॉस एंजेलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट ल्यूना ने इस त्रासदी को परमाणु बम हमले जैसा विनाशकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि आग के कारण अब तक 150 अरब डॉलर की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इस नुकसान ने बीमा कंपनियों पर भी भारी दबाव डाल दिया है। आग की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने दो लाख से अधिक लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।

लॉस एंजेलिस में आग का कहर: हजारों इमारतें जलकर राख, 11 लोगों की मौत

पानी और रसायनिक प्रयासों की बहुत

आकाश से विमानों और हेलीकॉप्टरों के जरिए पानी और रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है। कनाडा से लाए गए सुपर स्कूपर विमान को एक निजी ड्रोन से टकराने के बाद मजबूरी में जमीन पर उतारना पड़ा, जिससे आग बुझाने में और भी बाधा आई।

लॉस एंजेलिस में आग का कहर: हजारों इमारतें जलकर राख, 11 लोगों की मौत

प्रशासन प्रत्यों पर नाराजगी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस आग को बड़ी आपदा घोषित किया है और राहत कार्यों के लिए संघीय सरकार द्वारा अगले 180 दिनों में 100 प्रतिशत राहत उपाय पूरे करने की बात कही है। हालांकि, कई पीड़ितों ने सरकारी प्रयासों पर अविश्वास जताया है। के यंग नामक 63 वर्षीय महिला ने अपने जल चुके घर के सामने बैठकर कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी हमें पहले जैसा घर वापस दिला सकता है।”

लॉस एंजेलिस में आग का कहर: हजारों इमारतें जलकर राख, 11 लोगों की मौत

कई जगहों में बेकाबू आग, कई कन्ट्रोल

लॉस एंजेलिस में पांच स्थानों पर आग अभी भी भड़क रही है, जिसमें सांता मोनिका से मालिबू तक का 20 हजार एकड़ क्षेत्र शामिल है। पेसाडेना में 13,690 एकड़, हर्स्ट में 770 एकड़, लीडिया में 394 एकड़ और केनेथ में 960 एकड़ में आग लगी हुई है। वुडले, ओलिवास और सनसेट इलाकों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

काले धुँएं के ग्ह्नामें और कर्फ्यू

रिहायशी इलाकों और इमारतों में लगी आग से उठते धुएं ने लॉस एंजेलिस के आकाश को ढक लिया है। इससे विमानों की उड़ान में भी कठिनाई हो रही है। मंगलवार को जब आग शुरू हुई थी, उस समय हवा की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो अब धीरे-धीरे कम हो रही है। हालांकि, यह अब भी आग बुझाने के प्रयासों में बाधक बनी हुई है।

लॉस एंजेलिस में आग का कहर: हजारों इमारतें जलकर राख, 11 लोगों की मौत

अवास्था स्थितियां और लूटपाट

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है और राहत कार्यों के लिए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, कुछ जगहों पर लूटपाट की घटनाओं के कारण स्थानीय निवासियों में गुस्सा है। जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनमें कई सेलेब्रिटी के घर भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!