चिड़ावा, 30 दिसम्बर 2024: चिड़ावा के कबूतरखाना स्थित शिव मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता समाजसेवी शीशराम हलवाई ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह सादगी और सच्चाई के प्रतीक थे। उन्होंने सादा जीवन और उच्च विचार की अवधारणा को अपनाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के कारण भारत की अर्थव्यवस्था ने विश्व में तीसरा स्थान हासिल किया।

शिक्षक नेता द्वारका प्रसाद शर्मा ने डॉ मनमोहन सिंह को एक ईमानदार और सुलझे हुए नेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह न केवल एक महान अर्थशास्त्री थे, बल्कि एक कुशल राजनेता भी थे, जिनकी तुलना किसी अन्य से नहीं की जा सकती।

समाजसेवी शीशराम हलवाई ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में डॉ मनमोहन सिंह को कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी और एक आदर्श राजनीति का परिचय दिया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, राष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रभान बिजारणिया, सुशील लांबीवाला, अनुपम शर्मा, ठेकेदार अमीलाल कटकी, नरेंद्र अरड़ावतिया, डॉ राजेंद्र लमोरिया, अनिल नूनिया, शिक्षक नेता ओमप्रकाश ओला, हनुमान पचार, विद्याधर धनखड़, जयवीर श्योराण, जय सिंह लुणायच, असलम लीलगर, मानाराम स्वामी, राजेंद्र शेखावत, राजेश खंडेलिया, आनंद पारीक, और अमर सिंह वर्मा ने डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!