पिलानी, 30 दिसम्बर 2024: जानकी देवी मंडेलिया शिक्षण संस्थान में आयोजित 16वीं राजस्थान श्री बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में झुंझुनू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में झुंझुनू के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते।

विजेता खिलाड़ी

  • 55 किलो: तपेश धौलपुर
  • 60 किलो: यीशु झुंझुनू
  • 65 किलो: अभिषेक सीकर
  • 70 किलो: सुनील नागौर
  • 75 किलो: दीपक जयपुर
  • 80 किलो: रितेश झुंझुनू
  • 85+ किलो: कामरान झुंझुनू

अन्य पुरस्कार

  • ओवरऑल चैंपियन: दीपक जयपुर
  • मोस्ट इंप्रूवल: कामरान झुंझुनू
  • बेस्ट पोजर: सुनील नागौर

प्रतियोगिता का आयोजन झुंझुनू जिला श्री बॉडीबिल्डिंग संगठन के तत्वाधान में किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार और डॉ. स्मितांजलि मिश्रा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन मंडल का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता में झुंझुनू श्री बॉडीबिल्डिंग संघ के पदाधिकारी पीएस शेखावत, वीरेंद्र बाबल, वीरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अजीत सिंह, लोकेश डाड़ा, विकास डूमोली ,रमेश कुमार जांगिड़ ,दीपक कुमार ,अंकित मोगा ,राजपाल लुणायच ,कैलाश व्यास लीखवा, कैप्टन विजेंद्र सिंह, नितेंद्र पाठक, जितेंद्र सिंह शेखावत ,अभय ,शिवराज सुनील सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!