नीलकंठ टूर्स एंड ट्रैवल्स की अनूठी पहल: चिड़ावा से बालोतरा आश्रम जायेंगे श्रद्धालु, संत नारायण भारती महाराज के सान्निध्य में करेंगे नववर्ष की शुरुआत

चिड़ावा, 26 दिसम्बर 2024: नववर्ष 2025 की शुरुआत अगर आप भी संतों के आशीर्वाद के साथ करना चाहते हैं तो नीलकंठ टूर्स एंड ट्रैवल्स आपके लिए खास ऑफर लेकर आए हैं। झुंझुनू जिले में खासतौर पर चिड़ावा क्षेत्र में जन जन की आस्था के केन्द्र प्रसिद्ध संत नारायण भारती महाराज के बाड़मेर स्थित आश्रम के लिए नीलकंठ टूर्स एंड ट्रैवल्स की एक बस 30 दिसम्बर को रवाना होगी।

नीलकंठ टूर्स एंड ट्रैवल्स के संचालक विमलेश रूथला, (पिलानी) ने जानकारी देते हुए बताया कि बस सोमवार 30 दिसम्बर को शाम 4:15 बजे चिड़ावा स्थित पण्डित गणेश नारायण जी समाधि स्थल से श्री चंद्रघंटेश्वर मन्दिर आश्रम, वरिया भगजी, ढाणा, बालोतरा के लिए रवाना होगी। मंगलवार, 31 दिसम्बर को पूज्य संत नारायण भारती महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालु 1 जनवरी, बुधवार को शाम 5:15 बजे वापस चिड़ावा के लिए रवाना हो जाएंगे।

नीलकंठ टूर्स एंड ट्रैवल्स की अनूठी पहल: चिड़ावा से बालोतरा आश्रम जायेंगे श्रद्धालु, संत नारायण भारती महाराज के सान्निध्य में करेंगे नववर्ष की शुरुआत

यात्रा शुल्क 1500 ₹ रखा गया है

यात्रा प्रबंधन से जुड़े राजकुमार शर्मा ने बताया कि नीलकंठ टूर्स एंड ट्रैवल्स द्वारा चिड़ावा से बालोतरा आश्रम के लिए बस से यह पहली यात्रा होगी। प्रथम यात्रा के अनुभव के आधार पर इस यात्रा को बाद में प्रतिमाह संचालित किया जाएगा। यात्रा के लिए केवल 1500 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। यात्रा से सम्बन्धित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मोबाइल नंबर +91 78918 41002 (चिड़ावा) तथा +91 8003339664, 9413544612 (पिलानी) पर सम्पर्क कर सकते हैं। इच्छुक श्रद्धालु यात्री 500 ₹ का अग्रिम भुगतान कर यात्रा के लिए अपनी सीट रिजर्व भी करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!