जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनने पर दी बधाई: बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी के पूर्व छात्र रहे हैं जनरल सिंह

पिलानी, 26 दिसंबर 2024: केन्द्र सरकार ने एक आदेश जारी कर भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। जनरल वीके सिंह को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पिलानी के बिरला पब्लिक स्कूल की ओर से उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया है। जनरल सिंह बिरला पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं।

बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या काजल मरवाह ने बताया कि जनरल वीके सिंह की स्कूलिंग पिलानी से ही हुई है। उन्होंने बिरला पब्लिक स्कूल 1954 में क्लास 1 में ज्वॉइन किया था और यहां से 1966 में 12वीं कक्षा पास आउट की थी।

अपने विद्यालय के पूर्व छात्र जनरल वीके सिंह को मिजोरम के राज्यपाल बनने पर प्रबंधन की ओर से भी बधाई प्रेषित की गई है। प्राचार्या ने बताया कि जनरल वीके सिंह को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी और स्टाफ अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव कर रहे हैं। मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बिरला पब्लिक स्कूल प्राचार्य काजल मरवाह, बरसर महेश पाण्डे और समस्त स्टाफ सदस्यों की ओर से उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!