सिंघाना, 22 दिसम्बर 2024: जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी गंगा मंदिर कुण्ड के पास, सिंघाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल था।

जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी राहुल चौहान अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी को दबोच लिया और पीड़िता को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस टीम

इस मामले में गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में कैलाशचंद (उप निरीक्षक), विकास लाम्बा (हेड कांस्टेबल), सुरेंद्र कुमार (हेड कांस्टेबल), कुलदीप (हेड कांस्टेबल), सुशील कुमार (कांस्टेबल), निहाल सिंह (कांस्टेबल), सोनिया (महिला कांस्टेबल), सुशीला (महिला कांस्टेबल) और विकास कुमार (चालक) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!