झुंझुनूं, 26 नवम्बर 2024: आज दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के उपलक्ष में अंबेडकर पार्क झुंझुनूं में संविधान की 75 वी वर्षगांठ मनाई गई और भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए पुष्प अर्पित करके माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया , और संविधान के आदर्श पर चलने का प्रण लिया गया।

इस अवसर पर मेघवाल समाज संघ जिला अध्यक्ष पवन आलड़िया ने कहा भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश का श्रेष्ठ संविधान है, जिसमें हमारे देश की आत्मा बसती है ,और हर भारतीय का यह प्रथम कर्तव्य हैं, कि अपने देश और संविधान को सर्वप्रथम समझ कर राष्ट्रप्रेम राष्ट्र हित की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देशहित लिए कार्य करते रहे ,भारत के संविधान के दिखाए हुए रास्ते पर प्रत्येक नागरिक को चलना चाहिए।

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि भारत सविधान की हर जगह प्रशंसा होती है, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बहुत ही महान संविधान दिया है ,जिस पर भारत के हर नागरिक को गर्व होता है । इस अवसर पर प्रदीप चंदेल,अजय काला, डॉक्टर राजवीर सिंह बेसरवाल ,जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, महेंद्र सिंह चारावास ,सुमेर शास्त्री,अजय वर्मा, मुकेश हालू, सकील फौजी , आदि ने पुष्प अर्पित कर भारतीय संविधान जिंदाबाद के जयघोष लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!