चिड़ावा, 26 नवम्बर 2024: शहर के निकट सुलताना थाना इलाके के मटाना गांव में एक विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में महिला ज्योति कंवर जिस समय कुएं में गिरी उस समय परिजन खेत में गए हुए थे। विवाहिता ज्योति कंवर का ससुर जब घर की तरफ आया तो कुएं के पास भीड़ लगी हुई थी और लोगों ने उसे घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर लोगों ने कुएं से विवाहिता की बॉडी बाहर निकाली। डॉक्टर ने महिला को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम जारी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति, ससुर और देवर खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं महिला ज्योति की शादी वीरेंद्र और उसकी बहन डिंपल की शादी वीरेंद्र के छोटे भाई दीपेंद्र के साथ सात दिसंबर 2023 को ही हुई थी। ज्योति के पेट में कुछ माह का बच्चा भी था। महिला की मौत से परिवार में ग़म का माहौल है। पूरे मामले में महिला के पीहर नांद में भी सूचना देकर उन्हें भी पुलिस ने बुलाया है।

https://youtu.be/ZUUhauNzzh4

ज्योती कंवर के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष वाले उनकी बहनों को परेशान करते थे और आज ज्योती को कूंए में धकेल कर उसकी हत्या कर दी। ज्योती की बहन भी इसी परिवार में ब्याही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!