झुंझुनूं, 26 नवम्बर 2024: झुंझुनूं में हाल ही में हुए उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला कलेक्टर रामवतार मीणा को राष्ट्रीय जाट महासंघ ने सम्मानित किया है।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के नेतृत्व में आयोजित एक समारोह में जिला कलेक्टर को साफा, माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान के कई जिलों में उपचुनाव के दौरान अशांति देखने को मिली, लेकिन झुंझुनूं जिले में कलेक्टर मीणा की कुशलता के कारण शांतिपूर्ण वातावरण रहा। उन्होंने कहा कि मीणा ने उपचुनाव के दौरान दिन-रात एक करके काम किया और आम जनता की भावनाओं का सम्मान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र कोठारी, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा, सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र धनखड़, बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष शेरसिंह बिर्माण कुहाड़वास, खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण, गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रोजड़िया, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनिया, प्रभारी रिटायर्ड प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला, उपाध्यक्ष विनोद कुलहरी, सचिव सत्येंद्र धतरवाल, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी, प्रभारी सुनिता देवी, सचिव सुनिल देवी एवं उपाध्यक्ष कमला देवी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!