मियामी जाने वाली स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, एक झटके में 8000 फीट नीचे आया विमान

मियामी, अमेरिका: मियामी जाने वाली स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। विमान ग्रीनलैंड के ऊपर गंभीर टर्बुलेंस का शिकार हो गया, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यात्रियों को चीखते और सीटों से उछलते हुए देखा जा सकता है। टर्बुलेंस इतना भयानक था कि विमान एक झटके में करीब 8000 फीट नीचे आ गया।

विमान में मचा कोहराम

विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:55 बजे स्टॉकहोम से उड़ान भरी थी और शाम 5:45 बजे मियामी में लैंड करना था। हालांकि, ग्रीनलैंड के पास मौसम बिगड़ने के कारण फ्लाइट को वापस कोपेनहेगन की ओर मोड़ना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को झटकों का सामना करना पड़ा, जिससे वे अपनी सीटों से उछल गए और सामान इधर-उधर बिखर गया। घटना के बाद विमान के अंदर का दृश्य भयावह था।

यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा

स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि, “गंभीर टर्बुलेंस के बावजूद यात्रियों और चालक दल को कोई बड़ी चोट नहीं आई। सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत विमान को गहन जांच के लिए वापस बुलाना आवश्यक था।”

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर नजदीकी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। कोपेनहेगन लौटने के बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखती, तो उसे “लंबे समय के लिए” रोकना पड़ता।

यात्रियों को होटल में ठहराया गया

एनवाई पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद यात्रियों को एक होटल में ठहराया गया। शुक्रवार सुबह तक उन्हें अन्य उड़ानों में बुक कर दिया गया। वहीं, विमान को गहन जांच के लिए तकनीशियनों के पास भेज दिया गया।

विमान के अंदर की स्थिति

टर्बुलेंस के कारण विमान के अंदर का हाल खौफनाक था। यात्री घायल हो गए और उनके सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा। पूरे केबिन में सामान, प्लेट्स, और खाना बिखरा हुआ पाया गया। यात्रियों के अनुसार, यह अनुभव जीवनभर न भूलने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!