सरला पाठशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चिड़ावा: चिड़ावा स्थित सरला पाठशाला में बीएमआर होम्यो क्लीनिक द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर का उद्घाटन सरला पाठशाला की संचालिका अनीता पूनिया ने किया। शिविर में डॉक्टर गिरधारी लाल और मालानी ने बच्चों और उनके माता-पिता को बीपी, शुगर और ऑक्सीजन लेवल की जांच कर परामर्श दिया। साथ ही, उन्होंने बच्चों को बीमारियों के शुरुआती लक्षणों और उनके उपचार के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर में अंकित पूनिया, लक्ष्मी बाई, मास्टर विकास राम रख की ढाणी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!