अनंत पब्लिक स्कूल के निदेशक ने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की, नंदियों को फल और सब्जियों का भोग लगाया

झुंझुनूं, 15 नवम्बर 2024: अनंत पब्लिक स्कूल के निदेशक नरेंद्र शर्मा ने अपने पिता के निधन पर उनकी स्मृति में नंदियो को भोग लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन झुंझुनू नंदीशाला में काठिया बाबा और भागवताचार्या सुश्री रिद्मम जी के आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर नंदियो को फल और सब्जियों का भोग लगाया गया। काठिया बाबा ने देव दिपावली और संत समाज के समावेशी सनातनी धर्म की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, जबकि भागवताचार्या रिद्मम जी ने गोवंश की सेवा के महत्व को रेखांकित किया।

यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया की प्रेरणा से किया गया था। इस अवसर पर डॉ. भावना शर्मा, रीता शर्मा, निर्मला ढंढारिया, निशा टिबड़ा, संतोष बसावतिया सहित कई गौ भक्त इस आयोजन में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!