सूरजगढ़ में लकड़ी माफियाओं का आतंक: वन विभाग की गाड़ी को ठोका, 4 पिकअप जब्त

सूरजगढ़, 23 अक्टूबर 2024: क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन दिनों हरि लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। वन विभाग ने इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए चार पिकअप गाड़ियां जब्त की हैं।

रेंजर अमित सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई

रेंजर अमित सैनी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जब्त की गई गाड़ियों में से अधिकतर बिना नंबर प्लेट की थीं और इनमें गाटर भी लगा हुआ था।

माफियाओं की बेशर्मी

नाकाबंदी के दौरान लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में वन विभाग के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। यह घटना पिलोद चौकी के आगे घटी।

क्यों बेखौफ हैं माफिया?

लकड़ी माफियाओं का इतना बेखौफ होने के पीछे कई सवाल उठ रहे हैं। क्या उन्हें कार्रवाई का कोई डर नहीं है? या फिर उन्हें किसी का संरक्षण प्राप्त है? यह एक गंभीर सवाल है जिसका जवाब ढूंढना जरूरी है।

विडियो देखें:

संयुक्त कार्रवाई

यह कार्रवाई झुंझुनूं, खेतड़ी और चिड़ावा वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। कार्यवाही में जिला झुंझुनू फ्लाइंग से रेंजर अमित सैनी के साथ रेंजर सुमन कुमारी चिड़ावा, रेंजर महेंद्र सिंह, वनपाल सुधीर भडिया, वनपाल शाहरुख खान, वनपाल मुकेश कुमार, वनपाल सत्यवीर, वनपाल जयवीर, वनरक्षक अमर सिंह, वनरक्षक सुमेर सिंह, वनरक्षक महेंद्र, चालक महिपाल सिंह व चालक राजकुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!