फेक न्यूज़ का खुलासा: क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत द्वारा लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर दिए गए बयान के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेखावत को पुलिस की गाड़ी में बैठने की कोशिश करते हुए भीड़ द्वारा धक्का-मुक्की का सामना करते देखा जा सकता है। इस घटना में एक व्यक्ति ने शेखावत की पगड़ी भी खींच ली, जिसके चलते यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

लॉरेंस बिश्नोई एनकाउंटर पर दिया था इनाम का ऐलान

हाल ही में, राज सिंह शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। शेखावत ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, “मुझे यह पक्का विश्वास है कि हमारे परम आदरणीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी। ऐसे में जो पुलिसकर्मी लॉरेंस का एनकाउंटर करेगा, उसे करणी सेना की तरफ से इनाम के तौर पर 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये दिए जाएंगे। हमें सुरक्षित और भय मुक्त भारत चाहिए।”

शेखावत का यह बयान सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से चर्चा में रहा और इसी बीच उनका यह नया वीडियो सामने आया, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ

वायरल वीडियो को ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर कई वेरिफाइड और नॉन-वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। ‘X सेक्यूलर’ नाम के एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “विश्नोई एनकाउंटर पर एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की घोषणा करने वाले को जनता ने पूर्ण राशि प्रदान की।”

इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लॉरेंस बिश्नोई शेर है, हिंदुओं का स्वाभिमान है।” इस प्रकार की टिप्पणियों से यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।

वीडियो की पृष्ठभूमि

समाचार झुन्झुनू 24 रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल हो रहा यह वीडियो 9 अप्रैल 2024 का है, जब राज सिंह शेखावत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर थे। इस दिन वह पुरुषोत्तम रूपाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला के विवादास्पद बयान के बाद शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रूपाला ने कहा था, “अंग्रेजों के समय में कई महाराजाओं ने घुटने टेक दिए थे और यहां तक कि अपनी बेटियों की शादी भी अंग्रेजों से कर दी थी। लेकिन हमारी जाति के लोगों ने न तो धर्म परिवर्तन किया और न ही कोई समझौता किया।” जानिए वायरल विडियो का सच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!