नवलगढ़ में ऑनलाइन जुआ खिलाते चार गिरफ्तार, कई उपकरण जब्त

नवलगढ़, 15 अक्टूबर 2024: नवलगढ़ पुलिस व एजीटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में एक मकान में अवैध रूप से ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 14 अक्टूबर को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उक्त मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर चार व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से एक ऐप्पल आईपैड, 13 मोबाइल फोन, एक जीओ फाइबर सेट, एक बैंक पासबुक, 5 मोबाइल चार्जर और दो डाटा केबल बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

  • संजीव कुमार, निवासी भोजासर, थाना मण्डावा, जिला झुंझुनू
  • राकेश कुमार, निवासी ढाका की ढाणी, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू
  • पंकज सैनी, निवासी अमृतनाथ आश्रम के पास, फतेहपुर, जिला सीकर
  • हरप्रीत सिंह, निवासी म.न. 1017, अमाम बाडा चौक, वार्ड न. 17, गुरुदासपुर, जिला गुरुदासपुर (पंजाब)

विडियो देखें:

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम शामिल थी जिसमें शुभकरण, मुकेश, मनोज, प्रेमचंद, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, अंकित कुमार, अमित मोटसरा, बुलेश कुमार और पवन कुमार शामिल थे।

विशेष योगदान

इस कार्रवाई में सुरेंद्र कुमार और अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!