पचेरी कलां: सूरत से पकड़ा गया दुकान में लूटपाट और आगजनी का फरार आरोपी सचिन

पचेरी कलां, 15 अक्टूबर 2024: पचेरी कलां पुलिस ने दुकान में लूटपाट और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2024 को रात करीब 2:15 बजे, संजीव कुमार की किराणा दुकान में चार युवकों ने लूटपाट की। उन्होंने दुकान से 15,000 रुपये नकद और अन्य सामान चुराया और फिर दुकान में आग लगा दी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की। टीम ने सूरत जाकर आरोपी सचिन उर्फ भैरू को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

सचिन उर्फ भैरू, पुत्र विजयपाल, निवासी रायपुर अहीरान, थाना पचेरी कलां

विडियो देखें:

पुलिस टीम

राजपाल यादव, उप निरीक्षक, नरेश कुमार, शेखर, थानाधिकारी पचेरी कलां

अन्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अन्य आरोपियों तरूण सोनी, जसवंत और अनिल की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!