नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चार महीने बाद गिरफ्तार

सिंघाना, 16 सितंबर 2024: सिंघाना थाना क्षेत्र में चार महीने से फरार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास कुमावत पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था और वह जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, 19 मई को विकास कुमावत ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस की विशेष टीम ने लगातार प्रयास के बाद आरोपी को आज उसके गांव इस्लामपुर से दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विडियो देखें:

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

कैलाशचंद, थानाधिकारी, सिधाना थाना
विधाधर, एएसआई, सिधाना थाना
इन्द्राज सिंह, एएसआई, सिधाना थाना
अजय कुमार, कांस्टेबल, सिधाना थाना
प्रमेन्द्र, कांस्टेबल, सिधाना थाना
विक्रम सिंह, कांस्टेबल, सिधाना थाना
सुमित्रा, महिला कांस्टेबल, सिधाना थाना
योगेन्द्र सिंह, चालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!