वसुंधरा राजे पहुंची कलवा, काका सुंदरलाल की शोक सभा मे शामिल हो परिवार को दी सांत्वना

सिंघाना: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज सिंघाना के ग्राम कलवा आईं। राजे यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिग्गज भाजपा नेता काका सुंदरलाल की शोक सभा में सामिल होने पहुंचीं थी।

वसुंधरा राजे यहां तकरीबन 45 मिनट तक रुकीं व काका सुंदरलाल के परिवार को ढांढस बंधाया। राजे ने स्वर्गीय सुंदरलाल को याद किया व अपने व काका के बीच गहरे संबंधों की चर्चा की।

काका के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोगों में वसुंधरा राजे के अलावा युनुस खान पुर्व मंत्री राजस्थान सरकार, बंशीधर बाजीया पूर्व विधायक, अशोक परनामी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राहुल कस्वां एमपी, राजपाल सिहं पूर्व मंत्री स्थान सरकार, दिनेश सुंडा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सुभाष महरीया, नरेन्द्र खिचड, संतोष अहलावत, शुभकरण चौधरी, हर्षिनी कुलहरी, हरपाल सिंह राव, शेरसिंह नेहरा, पुष्पा सेवाराम गुप्ता, बलवान सिहं, निहाल सिंह रणवा, बिरमा संदीप रायला, सरोज स्योराण, बनवारी लाल सैनी, राजीव सिंह, सुनील लाम्बा, विकास बडसरा, सोनू राव सहित बड़ी संख्या में नेता, अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!