गणेश उत्सव: राजस्थान पीजी कॉलेज, चिड़ावा में धूमधाम से मनाया गया

चिड़ावा, 7 सितम्बर 2024: राजस्थान पीजी कॉलेज, चिड़ावा में शनिवार को गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था निदेशक शिक्षाविद् राम थालोर, संस्था सचिव संजय थालोर, और चेयरपर्सन नीतिका थालोर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान गणेश के नृत्य से माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया। राज विजन आरएएस फाउंडेशन क्लासेज के छात्रों ने भी गणेश चतुर्थी के महत्व पर प्रकाश डाला।

संस्था निदेशक राम थालोर ने गणेश उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भगवान गणेश बुद्धिमता, साहस और विनम्रता का प्रतीक हैं। वे हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

चेयरपर्सन नीतिका थालोर ने कहा, “छात्रों को गणेश उत्सव जैसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर साहसी और विनम्र बनना चाहिए। उन्हें अपने शैक्षणिक करियर को सुनहरा बनाकर समाज के लिए कुछ करना चाहिए।”

पीजी कॉलेज एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. सुभाष बोला ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “भगवान गणेश के आशीर्वाद से छात्र अपने नए सत्र की पढ़ाई को विनम्रतापूर्वक शुरू करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।”

इस अवसर पर संस्था एमडी गोपीचंद जांगिड़, प्रोफेसर अजीत सिंह महला, बीएड प्राचार्य डॉ. अरविंद भालोठिया, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश गौतम, आरपीएस प्रिंसिपल अंजना सोमरा, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्या संगीता शर्मा, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, और वीरेंद्र ढाका भी उपस्थित थे। मंच संचालन काजल ओला और अंशुल शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!