चिड़ावा में अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के अंतर्गत संगीतमय वृक्ष कथा का आयोजन, पेड़-पौधों के औषधीय गुण और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विशेष व्याख्यान

चिड़ावा, 7 सितम्बर 2024: अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत आज चिड़ावा के पंडित गणेश नारायण मंदिर परिसर में एक संगीतमय वृक्ष कथा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से आयोजित इस वृक्ष कथा में संघ के प्रांत पर्यावरण संयोजक अशोक शर्मा ने वृक्षों के औषधीय गुणों और उनके मानव जीवन में महत्व का संगीतमय ढंग से वर्णन किया।

चिड़ावा में अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के अंतर्गत संगीतमय वृक्ष कथा का आयोजन, पेड़-पौधों के औषधीय गुण और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विशेष व्याख्यान

कार्यक्रम के दौरान अशोक शर्मा ने वृक्षों के औषधीय गुणों का सुंदर चित्रण करते हुए बताया कि कैसे वृक्ष जीवन के हर पहलू में अमूल्य योगदान देते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को वृक्षों के संरक्षण और उनके महत्व को समझाने के लिए रोचक और शिक्षाप्रद उदाहरण प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र पाल कोच, पर्यावरण संयोजक अनिल शर्मा, जिला प्रचारक रोहित, एड. प्रभु दयाल वर्मा, नगर कार्यवाह सुशील सैनी, अजय बागड़ी, श्यामलाल वर्मा, सह जिला कार्यवाह उमराव, श्यामलाल चेजारा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विडियो देखें…

कार्यक्रम के समापन पर वृक्ष भगवान की संगीतमय आरती की गई, और उपस्थित महिलाओं को अमृतादेवी के रूप में वृक्षारोपण करने और उनके पालन-पोषण का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!