चिड़ावा: राजकला कॉम्लेक्स में धूमधाम से मना गणेश चतुर्थी महोत्सव

चिड़ावा, 7 सितम्बर 2024: चिड़ावा स्थित राजकला कॉम्लेक्स परिसर में स्थित गणेश जी मंदिर में आज हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों, दीपों और मालाओं से सजाया गया।

महोत्सव के मुख्य आयोजक और श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉक्टर गणेश चेतीवाल ने बताया कि दोपहर 12:40 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और ध्यान का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर गणेश जी का जयकारा लगाया महाआरती की।

महाआरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी मन्ना लाल वर्मा ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

इस आयोजन में राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील भार्गव, संजय भार्गव, सुनील नागर, अनिल नूनिया, प्रकाश सैनी, अमित शर्मा, विकास गुप्ता, पीयूष डालमिया, मुकेश खंडेलवाल, महेश जाखोडिया, महेश शर्मा, सीताराम शर्मा, विष्णु भगेरिया, छवि गोयल, विक्रम कुमार, सुनील बदनगढ़िया, नंदलाल, महेंद्र वर्मा, मनीष अग्रवाल, उत्तम शर्मा, महेंद्र शर्मा, केदारनाथ डायल, दीपक सैनी और शेखर डायल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!