किसानों का नहर सत्याग्रह जन जागरण अभियान जोरों पर, नहर के लिए गांव-गांव जा रहे किसान

चिड़ावा, 5 सितंबर 2024: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर लाल चौक बस स्टैंड पर किसानों का नहर के लिए चलाया जा रहा सत्याग्रह जन जागरण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। किसान सभा के बैनर तले 248वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। इसी क्रम में आज पदयात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व किसान सभा के जिला महामंत्री मदनसिंह यादव ने किया। पदयात्रा को सरपंच मोहनलाल शर्मा अडूका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गांव-गांव जागृति अभियान

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नहर की आवश्यकता को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलाना है। किसान सभा ने 2 अक्टूबर को धरना स्थल लालचौक पर एक विशाल जनसभा में झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला, सीकर सांसद कामरेड अमराराम, चूरू सांसद राहुल कस्वां और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल होंगे। इन सांसदों के आने से आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।

विडियो देखें…

किसानों और युवाओं का साथ

इस पदयात्रा में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नहर आंदोलन प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री, यात्रा संयोजक रणधीर सिंह ओला, ताराचंद तानाण, सुनील सोमरा, रामचन्द्र कुलहरी, मनफूल सिंह, सतपाल चाहर, नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष राजेश बिजारणियां, जयन्त चौधरी, सौरभ सैनी, करण कटारिया, बनवारीलाल, जयसिंह और महिला विंग कमांडर सुनिता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!