झुंझुनूं, 05 सितंबर 2024: प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षकों को नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर सौंपने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे अपनी संतति को प्रतिदिन एक घंटा भारतीय संस्कृति के संरक्षण का पाठ अवश्य पढ़ाएं। बेढ़म झुंझुनूं के रीको क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके निवास स्थान पर आ सकता है और समाधान करवा सकता है।

मुख्यमंत्री का शिक्षा क्षेत्र में मजबूत योगदान

राज्य मंत्री बेढ़म ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

इससे पूर्व, सर्किट हाउस में बेढ़म ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ‘वन स्टेट – वन इलेक्शन’ और आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के मुद्दों पर चर्चा की।

विडियो देखें…

इस अवसर पर जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, बनवारी लाल सैनी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, शिक्षाविद डॉ. घासीराम वर्मा, विशंभर पूनिया, पवन मावंडिया, राजेश बाबल, कमलकांत शर्मा, मुरारी सैनी, महेंद्र चंदवा, विजय गोपाल मोटसरा और पूर्व कृषि वैज्ञानिक हनुमान प्रसाद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!