चिड़ावा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए ओमप्रकाश वर्मा का पिलानी के आदर्श कॉलोनी में आयोजित सम्मान समारोह में जोरदार स्वागत किया गया। वर्मा ने शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद से अपने कार्यालय की शुरूवात की थी और व्याख्याता, एडीईओ, प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा (एडीपीसी), मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

पिलानी में आयोजित कार्यक्रम में वर्मा का भव्य स्वागत, कार्यकाल की सराहना

पिलानी पहुंचने पर वर्मा का बिरला पेट्रोल पंप के पास से गणमान्य जनों और परिवारजनों ने साफा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उन्हें घोड़ी पर बिठाकर डीजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने ओमप्रकाश वर्मा के बेदाग और सफल कार्यकाल की सराहना की और उनके अनुभवों से समाज को आगे भी लाभान्वित करने की अपील की।

इस अवसर पर पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, पिलानी पालिका चेयरमैन हीरालाल नायक, पार्षद डॉ. हरि सिंह सांखला, पूर्व एडीएम दिनेश चंद्र भार्गव, सीबीईओ मनीष चाहर, एसीबीईओ प्रेमचंद खन्ना, देवेंद्र झाझड़िया, राजेंद्र पाल सिंह कोच, डॉ. राजकुमार, सुरेश, डॉ. राकेश, लेखाधिकारी नौरंग लाल, डॉ. चिरंजी लाल, शिक्षाविद मनोज कुमार, नरेंद्र, नरेश एस.आई., डॉ. ज्योति कुलश्रेष्ठ, पार्षद विशाल नायक, अनिल नायक, पूर्व पार्षद क्षमा भार्गव, जयसिंह एआरओ, प्राचार्य ओम प्रकाश, बलबीर सिंह, अशोक भार्गव, उप प्राचार्य अनिल कुमार, सुरेश कुमार, वंचित जागृति ट्रस्ट भिवानी के अध्यक्ष मास्टर लीलाराम बिसलवास, राधेश्याम मान, रोहिताश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में ओमप्रकाश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!