चिड़ावा: भाजपा चिड़ावा ग्रामीण मंडल ने ओजटू के समाधी मंदिर में आयोजित एक बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री, राजेश दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुनिता स्वामी, मुरलीमनोहर शर्मा, पूर्व सरपंच ओजटू शीशराम डांगी, रामपाल सिंह, प्यारेलाल थाकन, रोशन मेघवाल, सत्यवीर, निरंजन स्वामी, विकास, रवि प्रकाश, संदीप थाकन, संजय शास्त्री, रामसिंह, पटेल सिंह, महेंद्र सिंह, हजारीलाल जांगिङ, रूपराम डांगी, रणदीप कटेवा, संदीप सैनी, नंनदलाल सैनी, रघुवीर सिंह लाम्बा, बच्चन सिंह लाम्बा गोटङा, रघुवीर शर्मा, जयसिंह नूनियां, धर्मवीर डांगी, रामपाल सिंह, राजेश स्वामी, राजपाल सिंह, राजेश कटेवा, सुभाष चन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!